जमशेदपुर, जून 28 -- दलमा इको सेंसिटिव जोन क्षेत्र में वन विभाग की ओर से 10 वर्ष के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर आसपास के गांवों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। योजना के तहत पेयजल, सड़क, सौर ऊर्जा एवं युवाओं के कौशल विकास से जुड़ी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वन विभाग की ओर से ड्रिंकिंग वाटर पंप सेट, सोलर सिस्टम, पीसीसी पथ निर्माण, तालाब निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा युवाओं के प्रशिक्षण जैसे कार्य गांवों में कराए जा रहे हैं। वर्ष 2025-26 के दौरान दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी से सटे तराई क्षेत्र के 29 गांवों के लिए योजनाएं तैयार कर कई स्थानों पर पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी नई विकास योजनाओं का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। दलमा रेंजर अर्पणा चंद्रा ने बताया कि दलमा वन्य प्राणी क्षेत्र से जुड़...