जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- जमशेदपुर। कोल्हान के प्राकृतिक और वन क्षेत्रों को आयुर्वेद तथा वेलनेस पर्यटन से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। दलमा और सारंडा की हरियाली, पहाड़ियों और शांत वातावरण को देखते हुए यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयुर्वेदिक हेल्थ कॉटेज विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए करीब दो एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है।

परियोजना की विशेषताएँ प्रस्तावित हेल्थ कॉटेज को केरल की तर्ज पर विकसित करने की योजना है, जहां लोगों को प्राकृतिक वातावरण के बीच आयुर्वेदिक चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। भविष्य में जरूरत के अनुसार परिसर का विस्तार भी किया जा सकेगा। दलमा की प्राकृतिक खूबसूरती और सारंडा के विशाल साल जंगल को वेलनेस पर्यटन के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत ध...