जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। दलमा में दूसरी बार आयोजित तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रधान मुख्य वनसंरक्षक रवि रंजन ने बैलून उड़ाकर फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस बार दो सौ पक्षियों के दीदार होने की संभावना है। राज्य वन एवं पर्यावरण विभाग की पहल पर इस आयोजन में जहां देशभर से 150 से अधिक विशेषज्ञ, शोधार्थी, छात्र और प्रकृति प्रेमी जुटे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य पक्षियों की विविधता का दस्तावेजीकरण और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर बर्ड फेस्टिवल से जुड़े स्मारिका पत्र का लोकार्पण भी किया गया, जिसकी फोटोग्राफी गौरी गुड़िया ने की।इस मौके पर क्षेत्रीय मुख्य वनसंरक्षक वाइल्ड लाइफ एसआर नटेश, मुख्य वनसंरक्षक स्मिता पंकज, डीएफओ सबा आलम अंसारी, रेंज अफसर दिनेश चंद्रा, दिग्विजय सिंह, अपर...