आदित्यपुर, जुलाई 9 -- चांडिल। दलमा के माकुलाकोचा में दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच की बैठक सुकलाल पहाड़िया की अध्यक्षता में हुई। 10 जुलाई को माकुलाकोचा में आयोजित होने वाले ग्राम सभा प्रतिनिधियों का क्षमता विकास कार्यशाला शिविर की तैयारी की समीक्षा की गई। शिविर में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच के सुकलाल पहाड़िया ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को संविधान प्रदत्त अधिकारों, पेसा कानून, वनाधिकार अधिनियम तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर सशक्त बनाना इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- Simdega News: बिंतुका पंचायत भवन में झारखंड पेसा नियमावली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण उन्होंने कहा कि ग्राम...