जमशेदपुर, मई 11 -- पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के आमझोर गांव निवासी एवं पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का सोमवार सुबह करीब 9 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे करीब 63 वर्ष के थे। रविवार देर शाम घर पर ही पैरालिसिस होने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी थाना क्षेत्र स्थित कालीमाटी ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उनकी राजनीतिक यात्रा लक्ष्मण सिंह भाजपा के बोड़ाम मंडल अध्यक्ष, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े रहे। वर्ष 2010 में नक्सलियों के खिलाफ गठित दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उनके नेतृत्व में चले आंदोलन के कारण बोड़ाम, पटमदा, नीमडीह और चांडिल थाना क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाने में बड़ी सफलता मि...