बांदा, मई 16 -- पैलानी। तहसील के अलोना गांव में लगाए गए जल जीवन मिशन नमामि गंगे की टूटी पड़ी पाइप लाइन एवं जगह जगह भरे पानी के भीषण गड्ढों से आम जनमानस का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। अलोना गांव के रैदास परिवार में नारकीय जीवन जी रहे बिंदादीन, पिंटू सुशील बाबू शिवदास राम भजन गोविंद आदि ग्रामीणों ने बताया कि जिस दिन से नल लगाए गए हैं पानी आना तो बहुत दूर की बात है पूरा मोहल्ला नरक में तब्दील हो गया है। कोई भी घर से बाहर इस कीचड़ भरे रास्ते से बाहर नहीं निकल सकता है। जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज पड़ी हुई है शिकायतों का कोई भी असर नहीं है। अलोना गांव के ग्राम प्रधान सुमित कुमार सविता ने बताया है की नमामि गंगे की यह योजना धरातल में फेल होते दिख रही है। किसी को भी पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। रास्ते ऊपर से खराब हो गए हैं। जिन्हें बनाने वाला...