बांदा, अप्रैल 8 -- पैलानी। पैलानी तहसील के अमलोर गांव को लेकर रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है। इस मार्ग मौरंग भरे ट्रक गुजरते हैं। जिससे रास्ते में मिट्टी फैल गई है। बारिश का पानी होने की वजह से सड़क से बस फिसल कर किनारे पहुंच गई। इससे यात्री हड़बड़ाकर नीचे उतर गए। जानकारी पर ट्रैक्टर चालक चंदन सिंह तथा अनिल सिंह को लेकर मौके पर पहुंचे और रोडवेज बस को निकाले जाने का प्रयास किया परंतु बस नहीं निकल सकी। गांव के जयकरण सिंह रहिमन राम अवतार नंदपाल तथा ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह उर्फ गोरे ने बताया कि यह सड़क ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड विभाग द्वारा मेंन रोड से अम्लोर 5 किलोमीटर तक बनाई गई थी। ट्रक गुजरने से रास्ते में गड्ढे हो गए हैं एवं पीपल के पास बनाई गई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...