नई दिल्ली, जून 10 -- बिग बॉस के घर में नजर आ चुके शालीन भनोट इस वक्त अपने एक कमेंट को लेकर चर्चा में हैं। शालीन भनोट ने शोबिज दुनिया से जुड़ी खबरें देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज पर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक दावे पर नाराजगी जताई। उन्होंने उस पेज से उन वीडियो को हटाने की मांग करते हुए लीगल एक्शन लेने की धमकी भी दी है। जिस वीडियो पर शालीन ने नाराजगी जताई है, उसमें दावा किया गया है कि शालीन अपनी एक्स -वाइफ दलजीत से दोबारा शादी करेंगे।शालीन को किस बात पर आया गुस्सा? पैप्स एंड पास्ता नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शालीन का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। ये वीडियो एक दिन पुराना है। वीडियो मैं वापस आउंगा की स्क्रीनिंग का है। इस वीडियो के साथ दावा किया गया है कि शालीन भनोट अपनी एक्स-वाइफ दलजीत कौर से दोबारा शादी करेंगे। यह भी पढ़ें- पति की गर्लफ्रेंड न...