मथुरा, मार्च 28 -- हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशों के विरोध में शनिवार को गोस्वामी समाज की महिलाओं ने मंदिर के गेट संख्या एक पर प्रदर्शन किया। कमेटी पर तानाशाही और ठाकुरजी की सेवा परंपराओं के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। नीलम गोस्वामी ने कहा कि 17 फरवरी को कमेटी के साथ हुई बैठक में गोस्वामी समाज की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। आरोप लगाया कि कमेटी हर दिन नए नियम गोस्वामी समाज पर थोप रही है जिससे सेवायतों और ठाकुरजी दोनों को असुविधा हो रही है। दर्शन का समय बढ़ाना ठाकुरजी को शारीरिक कष्ट देने जैसा है। अंजलि गोस्वामी ने कहा कि कमेटी कह रही है कि यदि मंदिर खुलने का समय नहीं बढ़ाया गया तो गोस्वामियों पर अर्थदंड (जुर्माना) लगाया जाएगा। क्या हम कोई अपराधी हैं? हमें और हमारे शिष्यों को...