हमीरपुर, मार्च 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने देवी मां के पूजन के बाद कन्या भोज की धूम रही। इस दौरान कन्या भोज कराने को लोगों को कन्याओं के आने का घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं देवी मंदिर दर्शन को तमाम श्रद्धालु दंडवत होते हुए माता के दरबार पहुंचे। नवरात्र की अष्टमी पर देवी मां के आठवें स्वरूप महागौरी का श्रद्धालुओं ने घर-घर पूजन किया। इसके साथ ही देवी मंदिरों में दर्शन व पूजन को तमाम श्रद्धालु दंडवत ढोल नगाड़ों के साथ माता के दरबार पहुंचे। जहां माता का पूजन कर मुरादें पूरी करने की मनौती मांगी। वहीं चौरा देवी मंदिर परिसर में तमाम श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन के बाद कन्या भोज कराया। दोपहर के समय भी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रहने से पूरे दिन मंदिर देवी भक्तों से गुलजार नजर आया। वहीं कुछ स्थानों पर जव...