लखनऊ, मई 26 -- कृषि मंत्री ने दिए समय पर बीज और उर्वरक मुहैया कराने के आदेश लखनऊ। प्रमुख संवाददाताप्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को कृषि भवन सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। खरीफ सीजन के लिए मांग के मुताबिक खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि कृषि बीजों पर 50 फीसदी अनुदान के लिए दर्शन एप पर आवेदन करें। यहां बताया गया कि खरीब सीजन के लिए 61.50 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 25 मई तक 36.99 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध करा दी गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह उपलब्धता 32.72 लाख मीट्रिक टन थी। यह भी पढ़ें- खरीफ सीजन के लिए बीज मिनीकिट का चयन, किसानों को भेजे गए संदेश प्रदेश के पास 28.61 लाख मीट्रिक टन सुरक्षित है।पिछले वर्ष मई तक जहां 8.10 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वि...