मिर्जापुर, जून 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता देहात कोतवाली के धौरुपुर के पास शुक्रवार को आटो के धक्के से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मंडलीय अस्पताल के डाक्टरों पर उपचार में लापरवाही आरोप लगाया। प्रशिक्षण लेने वाले डाक्टरों ने उपचार किया, सब कुछ ठीक बताकर घर भेज दिया था। यह भी पढ़ें- जिले के 18 केंद्रों पर दो जुलाई से होगी टीईटी की परीक्षाघटना का विवरण पड़री थाना क्षेत्र के घरवाह चौराहा निवासी 30 वर्षीय आकाश केसरवानी पुत्र दिनेशचंद्र बाइक से विंध्याचल दर्शन पूजन करने के लिए गए थे। शाम दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही धौरुपुर गांव के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रही आटो ने बाइक में टक्कर मार दिया। आटो की चपेट में आने से आकाश जख्मी हो गए। सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर जुटे ल...