हापुड़, मार्च 31 -- गंगा नगरी स्थित गौ दर्शन धाम में उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी और गौ दर्शन धाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय कला शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ गौ दर्शन धाम के संस्थापक संतोषी बाबा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव सिरोही द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष दीपक गौड़ ने कलाकारों का पटका पहनाकर सम्मान किया। कला शिविर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए मूर्तिकार और चित्रकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। मूर्तिकारों द्वारा भगवान कृष्ण की बांसुरी बजाते हुए गौ माता व बछड़ों के साथ विशाल मूर्ति तैयार की जा रही है। वहीं दूसरी ओर भगवान कृष्ण के गीता उपदेश पर आधारित भव्य शिल्प दीवार पर उकेरा जा रहा है, साथ ही कामधेनु गाय सुरभि माता की मूर्ति भी ...