प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- सांगीपुर। लालगंज निवासी राजू अपनी पत्नी शीतल सोमवार सुबह करीब 10 बजे तीन वर्षीय बेटे के साथ घुसरनाथ धाम दर्शन करने आए थे। धाम में भीड़ होने से मंदिर में दर्शन के समय वह परिजनों से बिछड़ गया। मासूम बेटे के बिछड़ जाने से मां-बाप के होश उड़ गए। परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन करने के साथ ही सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मेला परिक्षेत्र के अंदर ही कुछ देर बाद मासूम को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...