बरेली, जून 15 -- ​आंवला। नगर निवासी एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। इस बीच बिलासपुर, जिला रामपुर निवासी शंकर नामक युवक मोहल्ले में पहुंचा। वह किशोरी को मनौना धाम दर्शन कराने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में वह वापस नहीं लौटी। वारदात में उसके साथ एक कार में दो अन्य युवक भी शामिल थे। यह पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। ​पीड़िता की मां ने बेटी की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गए तीन युवक यह भी पढ़ें- तेरह वर्षीय किशोरी लापता, पांच पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...