सुल्तानपुर, अगस्त 3 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मौलागंज के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवतियों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। टांटियानगर निवासी पार्वती (22) पुत्री लाल बहादुर निषाद और मनकी (19) पुत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश निषाद सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर से सैफुल्लागंज स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए निकली थीं। पूजा करने के बाद दोनों पैदल टांटियानगर चौराहे की ओर लौट रही थीं। सुबह करीब साढ़े 11 बजे लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौलागंज-सैफुल्लागंज के पास पीछे से आ रही तेज कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पार्वती की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि मनकी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों को मेडिकल का...