बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता जालौन जिले के इटहिया गांव निवासी शिवम कुमार ने नगर कोतवाली में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह शहर के मुचियाना मोहल्ले में किराए से रहता है। गुरुवार को दर्शन के लिए सिविल लाइंस स्थित संकट मोचन मंदिर गया। बाहर अपनी नई बाइक खड़ी कर दी और प्रसाद लेकर दर्शन किया। वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...