जौनपुर, मई 26 -- जफराबाद। क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के गठियानाला पूल के पास स्थित जोगीबीर बाबा मंदिर पर मंगलवार को सुबह दर्शन करने गये युवक की बाइक चोरी हो गयी।चोरी की घटना की जानकारी होते ही युवक तथा मन्दिर के पास स्थित लोग दंग रह गए। क्षेत्र के नत्थनपुर गांव निवासी राजेश यादव पुत्र जियालाल यादव उक्त मन्दिर में अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से दर्शन करने गए थे। मंगलवार को मन्दिर पर काफी भीड़ थी। वह बाइक को मन्दिर परिसर के पास खड़ी करके अंदर दर्शन पूजन करने चले गए।जब वह दर्शन पूजन करके मन्दिर से बाहर आये तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- बच्चे को लेकर काफी देर तक आंवला में घूमे संदिग्ध बाइक सवार पुलिस सीसी टीवी कैमरे के जरिये चोरों की तलाश में जुट गई है। मन्दिर पर मंगलवार तथा रविवार को दर्शनार्थियों की ज्यादा भ...