मथुरा, मई 18 -- शनिदेव धाम में दर्शन करने आये श्रद्वालुओं को लूटने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवक को जेल भेज दिया गया है। कोकिलावन चौकी प्रभारी कुंजन चौधरी को सूचना मिली कि शनिदेव धाम में दर्शन करने आने वाले श्रृद्वालुओं से लूट करने वाले युवक परिक्रमा मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास लूट की योजना करने के फिराक में हैं। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी ने युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम दीपक कुशवाह निवासी दुर्गानगर थाना फिरोजाबाद बताया गया है। पकड़े गये युवक ने बताया कि आये हुये लोगों को चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...