आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिकंदरपुर के पास गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 30 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग भागकर मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को राजकीय मेडिकल कालेज, 15 लोगों को मंडलीय अस्पताल और 14 लोगों को अतरौलिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह लोगों की हालत गंभीर बनी है। देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के छिताईपुर निवासी सात पुरुष, 13 महिलाएं और 10 बच्चे पिकअप में सवार होकर बुधवार की शाम चार बजे घर से अंबेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र में गोविंद साहब मेला के लिए निकले थे। रात करीब आठ बजे सभी गोविंद साहब पहुंच गए। गुरुवार की सुबह सरोवर में स्नान करने के बाद दर्शन-पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.