छपरा, मार्च 2 -- स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर उठा सवाल स्थानीय विधायक व कला संस्कृति पूर्वमंत्री ने भी जताई नाराजगी मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा हाई स्कूल परिसर में सोमवार को कला संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित होली महोत्सव महज औपचारिकता बनकर रह गया। कार्यक्रम में दर्शकों की उपस्थिति नगण्य रही और बिना जनभागीदारी के ही सभी रस्में पूरी कर ली गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महोत्सव की समुचित सूचना आमजन तक नहीं पहुंचाई गई, जिसके कारण कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुट सकी। कार्यक्रम में कुछ सरकारी अधिकारी, कर्मचारी व सीमित संख्या में छोटे स्कूली बच्चों की मौजूदगी में आयोजन का कोरम पूरा किया गया। कुमारी अनीशा ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद लोक गायक सुमन कुमार और लखन लाल राम ने होली गीत प्रस्तुत किए। राहुल ग्रुप द्वारा झा...