रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। हेल्थ पॉइंट हॉस्पिटल रांची ने अपनी वार्षिक एचपीएल के तहत रन टू रिकवरी दर्द से दौड़ तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें घुटना प्रत्यारोपण, कूल्हा प्रत्यारोपण हिप रिप्लेसमेंट और एसीएल सर्जरी के बाद स्वस्थ हुए मरीजों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सर्जरी के बाद मरीजों की सफल रिकवरी की कहानियों को साझा करना तथा हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। हेल्थ पॉइंट हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ अनूप मोहन नायर ने कहा कि आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और नियमित फिजियोथेरेपी की मदद से आज जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी के बाद भी मरीज सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकते हैं। इस दौरान मरीजों और डॉक्टरों के बीच फुटबॉल किक, रनिंग, जंपिंग, सीट अप सिट ...