हाथरस, सितम्बर 4 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के प्रताप चौराहा के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा किशोरी के ऊपर पलट गया। हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल से किशोरी को हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सरकारी एंबुलेंस देर से पहुंची। किशोरी दर्द में कराहती रही। सरकारी एंबुलेंस चालक ने उसे निजी अस्पताल ले जाने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस चालक से हाथापाई कर दी। यह भी पढ़ें- Basti News: ई-रिक्शा की ठोकर से व्यक्ति गंभीर घायल, चालक पर केसमामले की जानकारी थाना हाथरस गेट के नगला बधू निवासी खुशी पुत्री देवेश अपने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मष्टमी की खरीदारी करने के लिए शुक्रवार को हाथरस बाजार आई थी। बाजार से वापस जाते समय खुशी और उसके परिजन ई-रिक्शा से वापस गांव आ रहे थे। रास्ते में प...