पिथौरागढ़, अगस्त 5 -- संतोष, पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में दर्द निवारक इंजेक्शन के लिए लोगों को अब बाजार की दौड़ नहीं लगानी होगी। हिन्दुस्तान की खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इंजेक्शन कक्ष में दर्द निवारक इंजेक्शन का स्टॉक उपलब्ध करा दिया है। इससे लोगों को अब अस्पताल से ही दर्द निवारक इंजेक्शन मिलने लगेंगे। आपके प्रिय हिन्दुस्तान अखबार ने जिला अस्पताल में दर्द निवारक इंजेक्शन न मिलने से आमजन को हो रही दिक्कत को देखते हुए पांच अगस्त के अंक में दर्द निवारक इंजेक्शन बाजार से खरीदने को मजबूर हो रहे मरीज शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आए अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्था को ठीक कर दिया है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: हड्डी रोग विशेषज्ञ के लौटने से राहत बुधवार को लोगों को जिला अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष...