बांका, अप्रैल 29 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना क्षेत्र स्थित बिहार-झारखंड सीमा से सटे दर्दमारा चेकपोस्ट पर मद्य निषेध टीम ने सोमवार की देर रात सघन वाहन जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 6 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटोरिया मद्यनिषेध थाना के थानाध्यक्ष जीवस कुमार के नेतृत्व में चेकपोस्ट प्रभारी रौशन कुमार एवं सुरेश कुमार सिंह की टीम द्वारा देर शाम से ही आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही थी। इसी क्रम में देवघर की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- बिना चालान के छर्री लदा दो हाइवा जब्त जांच के दौरान एक युवक के बैग से 1 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जबकि एक बाइक पर सवार दो युवकों के बैग से 5 बोतल विदेशी शराब जब...