हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 1 -- पटना के राजेंद्र नगर रोड नंबर तीन में शनिवार अपराह्न तीन बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। बेबी पार्क के सामने स्थित अपने मकान में रूम हीटर से लगी आग में 74 वर्षीय फिजीशियन डॉक्टर अजीत कपूर जिंदा जल गए। उनका बुरी तरह जला शव कमरे में दो पलंगों के बीच मिला। परिवार के किसी अन्य सदस्य को आग की भनक तक नहीं लगी। घर में डॉक्टर के भाइयों को इसकी जानकारी तब हुई, जब बेबी पार्क में बैठे लोगों ने कमरे से आग की लपटें और धुआं उठता देखा। लोगों के शोर मचाने पर पूरा परिवार नीचे आया और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच सूचना पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई, आग पर काबू पाया। मगर तब तक डॉक्टर की मौत हो गई थी। घटना के समय उनकी पत्नी अपनी बेटी के यहां गोला रोड गई हुई थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.