निज संवाददाता, जून 17 -- यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मोहन रोड स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थिति में गोली चल गई। जिससे एक किशोरी की मौत हो गई। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल गोली चलने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गाजीपुर जिले के सादात के रहने वाले विजय बरनवाल की 13 वर्ष की बेटी गोपी 2 दिन पहले अपने चाचा सुशील के यहां जिले के मोहन रोड के यहां आई थी। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे सुशील के लाइसेंसी पिस्टल से संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में गोली चल गई। गोली गोपी के सिर में लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली चलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अभी गोली चलने का कारण स्पष्ट ...