बलरामपुर, मई 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। खुशियों से भरा सफर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। अपाचे बाइक से अपनी ससुराल जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप बदहवास हो उठे, जबकि पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम शिवरहवा (नरायनपुर) निवासी मुकेश पुत्र नानबाबू शनिवार को अपनी अपाचे बाइक से ससुराल पिपरा याकूब जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह परिवार से मिलकर कुछ जरूरी काम से ससुराल जाने निकले थे। यह भी पढ़ें- चांद की सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी हुई घायलहादसे का विवरण लेकिन तिलकहन पुल के पास गंगाडीह मार्ग पर उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मु...