गुड़गांव, जनवरी 30 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। फर्रुखनगर इलाके में वर्ल्ड कॉलेज के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे मां और दो बच्चों को बेकाबू कार ने कुचल दिया। हादसे में 16 वर्षीय किशोर और उसकी 10 वर्षीय बहन की मौत हो गई, जबकि मां की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिरहेड़ा गांव की निवासी सपना गुरुवार दोपहर अपने बेटे कार्तिक और बेटी माही के साथ किसी जरूरी काम से फर्रुखनगर गई थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे जब तीनों पैदल वापस अपने गांव लौट रहे थे। वर्ल्ड कॉलेज के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर काफी दूर जा गिरे। उपचार के दौरान भाई-बहन ने तोड़ा दम हादसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.