गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गांव बसई की गली नंबर आठ में अवैध रूप से संचालित फिनायल के एक गोदाम के एक कमरे में आग लगने से एक कर्मचारी की जिंदा जल गया। शुक्रवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। गांव बसई की गली नंबर आठ के एक मकान को किराये पर लिया हुआ था। इस मकान में निर्मित छोटे-छोटे कमरों में अवैध रूप से फिनाइल तैयार की जाती थी। गांव बसई के रहने वाले एक व्यक्ति ने इस मकान को गोदाम बनाया हुआ है। गुरुवार रात करीब 11 बजे इस मकान से धुआं उठने लगा। आसपास रहने वाले लोगों ने पानी डालकर धुएं को बुझा दिया। इस दौरान किसी को यह नहीं पता था कि अंदर कोई व्यक्ति भी है। शुक्रवार सुबह जब इस गोदाम में कर्मचार...