बिजनौर, फरवरी 3 -- गांव तिगरी के पास मंगलवार शाम लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि मृतक युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम हारुन पुत्र अनीश अपनी मां और बेटी के साथ ग्राम पुट्ठा चांदपुर से दवाई दिलाकर घर लौट रहा था। तिगरी ईदगाह के पास चांदपुर की तरफ से जा रहे लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली अचानक आगे से उठकर बाइक सवार के ऊपर जा गिरी, जिससे बाइक सवार हारुन (28 वर्ष) और पुत्री माही नूर (4 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि हारून की मां अनीशा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अनिशा को स्याऊ अस्पताल में भर्ती कराया। उधर गुस्साए परिजनों ने चांदपुर-बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ चांदपुर देशदीपक व थाना अध्यक्ष हीमपुरदीपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.