बहराइच, दिसम्बर 14 -- बहराइच, संवाददाता। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने एएसडी की सूची का पुनः सत्यापन हेतु राजस्व लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदारों की टीम का गठन किया है। टीम बूथ पर जाकर बीएलओ व बीएलए से सम्पर्क करके एएसडी की सूची में दर्ज नाम का स्थलीय घर-घर जाकर सत्यापन करेगी। और यदि कोई पात्र व्यक्ति मिल जाता है तो उसका फार्म फीड कराएगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने स्वयं भी कई बूथों का निरीक्षण कर मौजूद बीएलओ और बीएलए से वार्ता की साथ ही घर-घर जाकर अपने पर्यवेक्षण में सूची का सत्यापन कराया। इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण में समय बढ़ गया है किंतु विधानसभा-283 नानपारा का कार्य तो पूर्व में ही 100 प्रतिशत पूर्ण हो गया था फिर भी एक ...