अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या। कैंट पुलिस में थाना क्षेत्र के रेतिया निवासी काजल निषाद पुत्री धर्मराज निषाद ने मारपीट, गाली-गलौच और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि पुरानी बात को लेकर सोमवार को मोहल्ले का अमन निषाद चौराहे पर उससे और भाई विशाल से गाली गलौज करने लगा। सुबह वह घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी उसी समय अमन अपने भाई सुरजीत व गोलू के साथ पहुंचा और लाठी-डंडा से हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आई माँ श्रीमतीको भी पीटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...