आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- लालगंज (आजमगढ़ )। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्याम बिहारी गुप्ता ने रविवार की रात को नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित श्री कान्हा गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष लालगंज अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात आठ बजे भगवानपुर तिराहे पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात वे लालगंज स्थित श्री कान्हा गौ आश्रय स्थल पर पहुंचे। राज्य मंत्री ने गौ माता को खिलाने के लिए गौ सेवक से जब गुड़ मांगा तो वह नहीं दे सके। गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करने के बाद वे दया राम बाबा मंदिर और शिव मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किये। उन्होंने कहा कि खेतों की उर्वरा शक्ति घट रही है। एक देशी गाय से पांच एकड़ खेती को उपजाऊ बनाया जा सकता है। धरती, पानी के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.