नैनीताल, फरवरी 25 -- भीमताल। पूर्व दर्जाधारी हरीश पनेरू ने बयान जारी कर विधायक राम सिंह कैड़ा पर डॉक्टरों का उत्पीड़न और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पनेरू ने कहा कि ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं में बीते दिनों आयोजित दिव्यांग शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ व अन्य डॉक्टरों के साथ अमर्यादित आचरण करने, गलत कार्य करवाने और सही लोगों को भी दिव्यांग प्रमाण पत्र देने का दबाव बनाया गया। कहा न मानने पर धमकी भी दी गई। पनेरू ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोगों का उत्पीड़न, शोषण, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। शिविर में हुई घटना के बाद बेस अस्पताल हल्द्वानी के सभी डॉक्टरों ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में किसी प्रकार के चिकित्सा शिविर न करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को पत्र भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...