नैनीताल, जून 7 -- भीमताल l तेज सिंह बोरा की भीमताल में एक संस्थान के भवन की छत पर कार्य करते समय करंट लगने से हुई मौत के मामले की पूर्व दर्जाधारी हरीश पनेरु ने जांच की मांग की है। पनेरू ने रविवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर हाई टेंशन लाइनें आबादी और भवनों के बेहद करीब से गुजर रही हैं, जिससे लोगों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दर्जाधारी पनेरू ने की मौत की जांच की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...