गिरडीह, अगस्त 9 -- देवरी। देवरी अंचल क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरिया समेत एक दर्जन से अधिक सरकारी विद्यालयों में चावल एवं राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद है। एमडीएम योजना बंद रहने से संबंधित स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम होने लगी है। कुछ स्कूलों में यह योजना दस दिनों से तो कहीं 15 दिनों से यह बंद है। इस संबंध में बताया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरिया में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक कुल 333 छात्र-छात्राओं का नाम नामांकित है। जिसमें उक्त विद्यालय में प्रतिदिन औसतन छात्रों की 280-300 तक की उपस्थिति रहती है। जहां स्कूल में करीब 10-12 दिनों से मध्याह्न भोजन योजना बंद हो गई है। जिसके कारण इस स्कूल में छात्रों की उपस्थिति अब कम होने लगी है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने शनिवार को...