रामगढ़, फरवरी 3 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। सीसीएल नईसराय अस्पताल स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मंगलवार को जनता मजदूर संघ का क्षेत्रीय समीक्षा बैठक हुआ। इसकी अध्यक्षता कौशल्या देवी ने की। मुख्य अतिथि जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीसीएल प्रभारी रामेश्वर सिंह फौजी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सीसीएल कर्मियों से समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही विभिन्न यूनियन से जनता मजदूर संघ में आए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। रामेश्वर सिंह ने कहा हमारी यूनिय भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियो से कोई समझौता नहीं करेगी। किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार मे डूबे कर्मचारी अथवा आधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। सीसीएल अस्पताल रामगढ़ के कोई भी मजदूर को जब भी मेरी जरुरत पड़े 24 घंटा मुझसे संपर्क कर सकते हैं। किसी भी कीमत पर मजदूरों के साथ अन्याय होने नहीं दिया जाएगा। मौके ...