भागलपुर, जून 8 -- सुल्तानगंज, संवाददाता।  दिल्ली और मुजफ्फरपुर में हाल के दिनों में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में भागलपुर अग्निशमन विभाग के जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- फायर सेफ्टी मानकों में कमी पर जारी किया जा रहा नोटिस जांच अभियान का उद्देश्य अभियान के दौरान दर्जनों होटल, रेस्टोरेंट, निजी अस्पतालों, क्लीनिकों एवं शैक्षणिक संस्थानों में अग्निशामक यंत्रों एवं अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। अग्निशमन विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे सब ऑफिसर गुंजन कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर आग से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। हाल के दिनों में देश के विभिन्न हि...