मुजफ्फरपुर, जून 11 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद जिला अग्निशमन विभाग शहर में बड़े प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी की जांच कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला अग्निशमन अधिकारी आमिर इसरार के नेतृत्व और अग्निशमन अधिकारी रामनिवास पाण्डेय की उपस्थिति में शहर और आसपास जांच की गई। इसमें इमलीचट्टी, भगवानपुर और बोचहां में कई बड़े अस्पतालों, होटलों और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों में जांच की गई। इसके अलावा अग्निशमन केंद्र मोतीपुर के क्षेत्र में भी होटलों और अस्पतालों की जांच की गई। टीम ने सभी प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा से जुड़े आवश्यक सुझाव और कड़े निर्देश दिए।​कर्मियों को दी गई फायर फाइटिंग की ट्रेनिंग :निरीक्षण के दौरान टीम ने जागरूकता अभियान भी चलाया। यह भी पढ़ें- जमालपुर में अग्निशमन विभाग का बड़ा अभियान, हो...