दरभंगा, फरवरी 15 -- एसएच 56 दरभंगा के सदर, बेनीपुर व बिरौल अनुमंडल को जोड़ता है। हाल ही में एसएच 56 को नई सड़क निर्माण कर फुलतोड़ा घाट तक कनेक्टिविटी बढ़ाने की घोषणा सरकार ने की है। डॉ. संजीव कुमार गुप्ता बताते हैं कि दोनार रेलवे गुमटी से शुरू होने वाला एसएच 56 लाखों की आबादी के लिए लाइफलाइन है। इसके किनारे स्कूल, कॉलेज समेत दर्जनों व्यावसायिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं। रोजाना सहरसा, सुपौल सहित कुशेश्वरस्थान, किरतपुर, अलीनगर, घनश्यामपुर, बिरौल, बेनीपुर, बहेड़ी, बहादुरपुर व सदर प्रखंड के 80-90 हजार लोग आवाजाही करते हैं। उन्होंने बताया कि अवैध बस व टेंपो पड़ाव से सदर ब्लॉक के कबीरचक व बहादुरपुर प्रखंड की दिलारवरपुर पंचायत के लोग विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सड़क जाम रहने से कई बार एंबुलेंस में मरीज दमतोड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड न...