मिर्जापुर, फरवरी 24 -- हलिया (मिर्जापुर)। विकास खंड के दर्जनों गांव की ऊंची बस्तियों में जल जीवन मिशन का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ने ऊंचाई पर पानी टंकी बना कर सप्लाई कराने की मांग की है। क्षेत्र के भटवारी गांव के मुसहर बस्ती के दस घरों तक पाइप लाइन का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हलिया के बस्कुडिया, कसिअहवा, कुबरा आदि मजरों के 25 से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंच पाने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। गोरगी ग्राम पंचायत के बरहुला राजस्व गांव में 32 घरों के मुसहर बस्ती तथा डिघिया गांव के प्राथमिक विद्यालय पहाड़ी पर 25 घरों व मधोर गांव के हरिजन बस्ती में 15 घरों के लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बस्ती के लोगों का कहना है कि जल जीवन मिशन के कर्मचारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.