गंगापार, अगस्त 30 -- गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के चलते सैदाबाद क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। धोकरी, संग्राम पट्टी और बढ़ौली गांव सहित दर्जनों गांवों के निचले हिस्सों में पानी भर जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है, वहीं ग्रामीणों को आवागमन और रोजमर्रा के कामों के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण धोकरी-लीलापुर-झूंसी मार्ग का संपर्क भी प्रभावित हो गया है। मार्ग के निचले हिस्से में पानी भरने से लोगों का आवागमन बाधित है। यह भी पढ़ें- बाढ़ का पानी घटा, रास्ते खुले लेकिन खेतों में जलभराव से फसलें बर्बाद ग्रामीणों का कहना है कि पानी का स्तर लगातार बढ़ता रहा तो कई अन्य रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। इससे आसपास के...