जौनपुर, मई 11 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नईबाजार स्थित नागा बाबा कुटी पर रविवार को कांग्रेस ने सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया। इसमें अनिल केशरवानी, सदाशिव त्रिपाठी, धीरज सिंह, सूरज प्रजापति, संदीप सरोज, कृष्ण अवतार मिश्रा, संजीव कुमार पाण्डेय तथा लवकुश जायसवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम नगर कांग्रेस अध्यक्ष नीशू केशरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, वरिष्ठ सलाहकार चन्द्रशेखर शुक्ला, राजेन्द्र कुमार मुन्नू तथा सत्यदेव गुप्ता पंचू की मौजूदगी में हुआ। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नीशू केशरी ने सभी नए सदस्यों का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अनुभवी और जमीनी नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- 'नई पीढ़ी जुड़ेगी तो संगठन मजबूत होगा' कांग्रेस में शामिल हुए...