मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- मुजफ्फरपुर। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 12 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 16 अक्तूबर से 17 नवंबर तक लागू रहेगी। मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी इसमें शामिल है। रेलवे की नई व्यवस्था के तहत नई दिल्ली जंक्शन से जयनगर आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562) प्लेटफॉर्म 13 के बदले प्लेटफॉर्म एक से रवाना होगी। वहीं, जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) का प्लेटफॉर्म 12 से बदलकर सात किया गया है। पटना होकर नई दिल्ली से राजगीर के बीच चलने वाली 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म आठ के बदले एक से रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...