मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर भारत के विभिन्न रेलखंडों पर जारी कार्य को लेकर रेलवे परिचालन बाधित हो गयी है। सोमवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन आने वाली दर्जनभर ट्रेनें 45 मिनट से लेकर 11.38 घंटे की देरी से पहुंचीं। 04652 अमृतसर-जयनगर हमसफर एक्सप्रेस सर्वाधिक देरी से मुजफ्फरपुर आई। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 2.45 बजे के बदले देर रात ढाई बजे के बाद आई। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आनेवाली 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने तय समय सुबह 11.05 बजे के बदले 6.54 घंटे की देरी से शाम 5.59 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची।वहीं 04313 मुजफ्फरपुर से योगनगर ऋषिकेश एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से अपने तय समय दोपहर दो बजे के बदले शाम साढ़े छह बजे खुली। यह भी पढ़ें- दर्जनभर ट्रेनें लेट, हमसफर 11.38 घंटे देर पहुंची डाउन योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर ...