सीवान, मार्च 6 -- दरौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के करोम गांव में बुधवार को सर्प दंश से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक करो म गांव निवासी रामजी सोनी का 24 वर्षीय पुत्र जिगर सोनी था। परिजनों ने बताया कि युवक होली के दिन घर के पास काम कर रहा था, तभी अचानक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। होली की खुशी मातम में बदल गई। परिजनों के रोने से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। उधर सर्प दंश से युवक की मौत सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुखिया देवेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार से मिल हर सम्भव मदद का आस्वासन दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.