सीवान, जून 3 -- दरौली/गुठनी,एक संवाददाता। दरौली थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला गांव में रविवार की देर शाम वेष बदलकर भीख मांग रहे संदिग्ध व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील के सरपताह थाना के बिजैली गांव निवासी के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जांच के बाद आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आई। जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति साधु का वेश धारण कर गांव-गांव घूमते हुए भिक्षाटन कर रहा था। उनकी गतिविधियों पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। जिसके बाद लोगों ने उन्हें रोककर पूछताछ किया। ग्रामीणों को संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाना आई। और उनकी पहचान तथा प...