सीवान, अगस्त 29 -- दरौली। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच नदी किनारे बसे गांवों में कटाव का खतरा बना हुआ है। कई स्थानों पर नदी का पानी किनारे की मिट्टी को काट रहा है। इससे ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कटाव निरोधक कार्य नहीं कराया गया तो खेत और आवासीय इलाकों को नुकसान पहुंच सकता है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर होने की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां कटाव रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...