सीवान, अप्रैल 30 -- दरौंदा, संवाददाता। छपरा- सीवान मुख्य सड़क एनएच-531 पर लीला साह के पोखरा के समीप मंगलवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- घर से निकले थे बारात, पहुंच गए श्मसान; 3 बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत, 1 गंभीरघायलों को अस्पताल पहुँचाना स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में शेरही निवासी पंकज कुमार और एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी गांव निवासी पुनीत कुमार शामिल हैं।शादी के बाद की घटना बताया जा रहा ह...